फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी : अबकी बार ‘स्मार्ट’ होगा प्रपोजल

Fri, 05 Feb 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने प्रपोजल से सबक लेकर नगर निगम इस बार स्मार्ट सिटी का प्रपोजल भी ‘स्मार्ट’ बनाएगा। अधिकारी उन 17 प्वाइंट पर फोकस करेगे जो केंद्र सरकार की ओर से डेवलपमेंट के लिए अनिवार्य किए गए हैं।
विज्ञापन


निगम अधिकारी इसकी तैयारी कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय से स्कोर कार्ड मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

माना जा रहा है कि नए एससीपी (स्मार्ट सिटी प्रपोजल) में एरिया बेस्ट डेवलपमेंट  का खाका बदल सकता है। नए क्षेत्र का चयन भी किया जा सकता है।

नगर निगम अधिकारी केंद्र सरकार से स्कोर कार्ड को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद ही अधिकारी तय करेंगे कि स्मार्ट सिटी प्रपोजल में संशोधन क्या होंगे।

माना यह भी जा रहा है कि नगर निगम के स्मार्ट सिटी प्रपोजल से लोगों का जुड़ाव कम रहा है। लोगों के सुझाव के मुताबिक डेवलपमेंट के लिए भी एरिया नहीं चुना गया है।
विज्ञापन


एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के लिए राजनगर क्षेत्र को सबसे ज्यादा वोटिंग मिली थी। बावजूद इसके 570 एकड़ का एरिया ऐसा चुन लिया गया है जहां मूलभूत सुविधाओं के नाम पर महज खानापूर्ति है।
विज्ञापन


यहां सुविधाएं देने में निगम को मोटा बजट खर्च करना पड़ेगा। अब नगर निगम अधिकारी स्कोर कार्ड मिलने के बाद एससीपी की समीक्षा और उसमें संशोधन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें