फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः एक के बाद एक फटे 40 सिलेंडर, 100 से ज्यादा झुग्गियां हो गईं राख

Thu, 05 Apr 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
fire in kanawani - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के इंदिरापुरम के कनावनी इलाके में मंगलवार सुबह झुग्गी झोपड़ियों में इतनी भीषण आग लगी कि पूरा इलाका धुएं से काला पड़ गया। फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच लगी थी। बताया जा रहा है कि खाना बनाते वक्त आग लगी। जिसमें 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक झुग्गी में आग लगने के बाद जैसे-जैसे आग बढ़ती गई एक-एक कर लगभग 40 धमाके हुए। ये धमाके सिलेंडर फटने से हुए।

विज्ञापन

fire in kanawani - फोटो : अमर उजाला
आशंका तो यह भी जताई जा रही है कि यहां सिलिंडरों की अवैध रीफिलिंग का कारोबार भी होता है। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच चुका है और राहत व बचाव का काम चल रहा है।

इस पूरी घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। 100 से भी ज्यादा झुग्गियां जलने की वजह से इनमें मौजूद सामान भी जलकर राख हो गया। झुग्गी वालों का लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें