फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो की धीमी रफ्तार से यात्री हलाकान, पिंक लाईन पर भी 20 मिनट के सफर में लगे 40 मिनट 

Tue, 26 Mar 2019 10:48 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर मंगलवार सुबह तकनीकी कारणों से मेट्रो की रफ्तार बेहद धीमी रही। इससे यात्रियों को पीक आवर्स में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेड लाइन पर हाल ही में दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल नया बस अड्डा गाजियाबाद तक मेट्रो लाइन का विस्तार हुआ है। वहीं पिंक और ब्लू लाइन पर भी यात्रियों को ट्रेनों की धीमी रफ्तार के कारण परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े 9 बजे के बाद रेड लाइन पर कश्मीरी गेट बस अड्डे से लेकर शहीद स्थल नया बस अड्डा गाजियाबाद तक तकनीकी कारणों के कारण मेट्रो ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई। इस बीच यात्रियों को हर स्टेशन पर भीड़ में फंसना पड़ा। हालांकि ट्रेन में सवार यात्रियों को सेवा में विलम्ब की सूचना दी गई, लेकिन उनमें ट्रेन की धीमी रफ्तार को लेकर नाराजगी बनी हुई थी।

कश्मीरी गेट से शहीद स्थल नया बस अड्डा पहुंचने में 32 मिनट का समय लगता है, लेकिन मेट्रो की धीमी रफ्तार के कारण 50 मिनट से भी ज्यादा समय लगा। यात्रियों का कहना था कि इस सेक्शन के खुले हुए कुछ ही दिन हुए हैं और अभी से तकनीकी खराबी सामने आने लगी है। मेट्रो सेवा शुरू होने से काफी लाभ हुआ है, लेकिन फ्रीक्वेंसी सही नहीं होने से स्टेशन पर जल्दी पहुंचने का लाभ ही नहीं मिल पाता। इस परेशानी के बीच रेड लाइन पर शहीद स्थल नया बस अड्डा गाजियाबाद से कश्मीरी गेट की ओर ट्रेनों का संचालन सामान्य रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लू लाइन पर गलत स्टेशन की घोषणा बन रही परेशानी

ब्लू लाइन के यात्रियों का मेट्रो में होने वाली गलत घोषणाओं और धीमी रफ्तार के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक यात्री ने बताया कि मंगलवार को न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन पर यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन की घोषणा की गई और उसके बाद जब मेट्रो रुकी तो न्यू अशोक नगर पर घोषणा की गई कि अगला स्टेशन अक्षरधाम है, जबकि अगला स्टेशन मयूर विहार एक्सटेंशन था। वहीं नोएडा सेक्टर-62 पर भी नोएडा सेक्टर-59 की घोषणा होती है, जिससे नए यात्री अपने गंतव्य से पहले ही उतर जाते हैं और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पिंक लाइन की धीमी रफ्तार ने भी रुलाया
पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी-शिव विहार सेक्शन पर भी ट्रेनों की धीमी रफ्तार के कारण यात्री परेशान हुए। मेट्रो यात्री नितिन राणा ने बताया कि वह मंगलवार शाम करीब 4:45 पर मेट्रो में सवार हुए और मेट्रो की धीमी रफ्तार के कारण 40 मिनट में आनंद विहार पहुंचे। इस संबंध में दिल्ली मेट्रो को ट्वीट करके शिकायत भी दी। उनका कहना था कि जौहरी एंक्लेव से आनंद विहार तक 10 स्टेशन हैं और इनको पार करने में महज 20 मिनट का समय लगता है, लेकिन उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दोगुना समय देना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें