गुड़गांव में सिग्नेचर टावर पर स्लिप रोड को और चौड़ा किया जाएगा। वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। एमडीआई चौक से सिग्नेचर टावर की ओर अभी भी जाम की समस्या बनी हुई है।
हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से आते समय स्लिप रोड में गढ्ढे़ हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। समस्याओं के मद्देनजर नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने स्लिप रोड को चौड़ा और उसके गढ्ढे भरने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने चीफ इंजीनियर बीएस सिंगरोहा को एक सप्ताह में स्लिप रोड को चौड़ा करने की बात कही। साथ ही एमडीआई चौक की तरफ इसे 400 मीटर तक आगे भी बढ़ाने को कहा गया है। ताकि चौक से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को जाम में न फंसना पड़े।