फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले दिल्ली वालों को मिलेंगे दो बड़े तोहफे, जाम से मिलेगी राहत

Sat, 25 Aug 2018 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्टूबर में दिल्ली की जनता को दो बडे़ तोहफे मिलेंगे। दिल्ली सरकार का सबसे खूबसूरत आईटीओ स्थित स्काई वॉक प्रोजेक्ट अब जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। सरकार ने दावा किया है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह से स्काई वॉक का इस्तेमाल आम जनता करने लगेगी। शनिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सतेंद्र जैन ने इस प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस मौके पर बताया गया कि सिग्नेचर ब्रिज भी अक्तूबर के पहले सप्ताह तक बनकर तैयार हो जाएगा। 

विज्ञापन


सिग्नेचर ब्रिज के साथ ही आईटीओ स्काई वॉक का काम पूरा कर लिया जाएगा। स्काई वॉक का निरीक्षण करने के बाद उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारा सबसे खूबसूरत प्रोजेक्ट है। यहां भीड़भाड़ वाले इलाके में लोगों को चलने में जो दिक्कत होती थी, उनके लिए यह बेहतर प्रोजेक्ट है। इसको हम स्काई वॉक कह रहे हैं। अप्रैल में इसे बनाने का काम शुरू किया गया था। यह सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के पहले सप्ताह में तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद जनता के इस्तेमाल के लिए खोल दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इसका लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। यह दिल्ली वालों के लिए गर्व वाला प्रोजेक्ट होगा। यहां पर लोग घूमने आया करेंगे। मेट्रो से यात्रा करके आईटीओ पहुंचने वालों को भी राहत मिलेगी। आईटीओ, तिलक मार्ग और सुप्रीम कोर्ट की तरफ जाने वालों की राह आसान होगी। 30 हजार लोग इसका प्रतिदिन इस्तेमाल करेंगे। 54 करोड़ रुपये की लागत से इसे तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्काई वॉक पर बनेगा प्लाजा

स्काई वॉक तैयार होने से प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन सीधा आईटीओ मेट्रो स्टेशन से जुड़ जाएगा। स्काई वॉक से उतरने व चढ़ने के लिए पारदर्शी लिफ्ट लगाई जाएंगी। सुरक्षा को ध्यान में रख सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। सोलर लाइट से जगमगाएगा। सिसोदिया ने कहा कि सिग्नेचर ब्रिज दिल्ली का सबसे लंबा ओवरब्रिज होगा। आईटीओ स्काई वॉक दिल्ली के सबसे लंबे फुट ओवरब्रिज के रूप में जाना जाएगा। फ्रेम तैयार करने के लिए हाई ग्रेड स्टील से रिंग्स बनाए गए हैं। 

आईटीओ स्थित स्काई वॉक पर एक प्लाजा भी बनेगा। जहां फूड व शॉपिंग स्टॉल होंगे। स्काई वॉक पर लोगों को वाईफाई की सुविधा भी मिलेगी। सुरक्षा को ध्यान में रख इसे सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के सर्वे के अनुसार, आईटीओ चौक और डब्ल्यू प्वाइंट पर प्रतिदिन करीब 30 हजार लोग पैदल सड़क पार करते हैं। 

व्यस्त समय में करीब प्रति घंटा 16-20 हजार वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं। आईटीओ डब्ल्यू प्वाइंट की बात करें तो वाहनों का दबाव 12 हजार प्रति घंटा है। इसके तैयार होने से ना केवल पैदल यात्रियों की राह आसान होगी बल्कि इनके पैदल सड़क पार करने के कारण वाहनों के ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें