फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर ही छोड़ें वाहन, बंद रहेगी मेट्रो पार्किंग

Fri, 23 Jan 2015 07:44 PM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
25 और 26 जनवरी को मेट्रो से यात्रा करने से पहले कुछ जानकारियां जुटा लें। सुरक्षा को देखते हुए मेट्रो प्रबंधन ने 26 जनवरी को छह स्टेशन बंद करने का निर्णय लिया है। वैशाली से द्वारका जाने वाले यात्रियों को दो बार ट्रेन बदलनी होगी।
विज्ञापन


वैशाली से यमुना बैंक और यमुना बैंक से द्वारका तक के लूप में मेट्रो चलेगी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए डीएमआरसी ने यह कदम उठाए हैं। इसके अलावा 25 और 26 को पार्किंग बंद रहेगी। बेहतर होगा कि अपना वाहन घर पर ही छोड़कर सफर करें।

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो प्रबंधन ने सेंट्रल सेक्रेट्रिएट और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन सुबह छह से दोपहर 12 बजे, पटेल चौक और रेस कोर्स सुबह 8.45 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। जबकि वैशाली द्वारका रूट पर पडने वाले मंडी हाउस और प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन को सुबह 10.45 से 11.45 बजे तक बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि सेंट्रल सेक्रेट्रिएट पर लोग मेट्रो बदल सकते हैं लेकिन स्टेशन के बाहर और अंदर आना मना होगा। वैशाली द्वारका रूट पर करीब एक घंटे मेट्रो बंद होने के चलते लोगों को इंद्रप्रस्थ पहुंचने के लिए दो बार मेट्रो बदलनी होगी।

वैशाली स्टेशन से मेट्रो यमुना बैंक स्टेशन तक ही चलेगी। यहां से नोएडा से आने वाले मेट्रो को पकड़कर इंद्रप्रस्थ तक पहुंचा जा सकता है। सुबह 11.45 बजे के बाद मेट्रो प्रगति मैदान और मंडी हाउस से होती हुई द्वारका के लिए चलेगी।

दो दिन पार्किंग भी रहेगी बंद
इसके साथ ही 25 और 26 को यात्रियों के लिए अपने वाहन घर पर ही पार्क करना बेहतर होगा। वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन की पार्किंग गणतंत्र दिवस सुरक्षा के मद्देनजर 25 और 26 जनवरी को बंद रहेगी।

24 की रात अगर आपका वाहन छूट गया तो 26 जनवरी की शाम को ही मिल सकेगा। डीएमआरसी के सीपीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि इस साल 25 जनवरी की सुबह छह बजे से 26 जनवरी की दोपहर दो बजे तक सभी मेट्रो स्टेशन की पार्किंग बंद रहेगी।

इतना ही नहीं स्टेशन के आसपास खड़ी किसी भी लावारिस कार को भी तुरंत सीज कर दिया जाएगा। स्टेशन के आसपास की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सीआईएसएफ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें