फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बारिश के मौसम में बढ़ रहे त्वचा रोग, फंगल संक्रमण के मामले सबसे अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
- रोजाना 150-200 मरीज पहुंच रहे अस्पताल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बारिश और बढ़ी नमी के कारण जिले में त्वचा संबंंधी बीमारियों के मरीज अधिक बढ़ रहे हैं। अस्पतालों की त्वचा रोग ओपीडी में इन दिनों रोजाना करीब 150 से 200 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। बारिश के मौसम में शरीर पर लंबे समय तक नमी बने रहने, पसीना आने और साफ-सफाई में लापरवाही के कारण फंगल संक्रमण तेजी से फैलता है। इसलिए लोगों को त्वचा की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज ने बताया कि किसी अन्य व्यक्ति का तौलिया, कपड़े या अन्य सामान साझा न करें। रोजाना साबुन से स्नान करें और शरीर को अच्छी तरह सुखाकर ही कपड़े पहनें। इसके अलावा हल्का और संतुलित भोजन करें, पर्याप्त पानी पिएं और रोजाना पूरी नींद लें, ताकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि हाथों और पैरों के नाखून छोटे रखें, क्योंकि लंबे नाखूनों से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। यदि त्वचा पर खुजली, लाल चकत्ते या फंगल संक्रमण के लक्षण दिखाई दें तो बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें। उपचार शुरू करने के बाद दवाओं का पूरा कोर्स अवश्य पूरा करें, क्योंकि बीच में दवा छोड़ने से संक्रमण दोबारा हो सकता है और इलाज में अधिक समय लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें