फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल बनाने के नाम पर छात्रा से रेप का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी दे कइयों ने किया रेप

Tue, 11 Jul 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मॉडल बनाने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म
- आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की धमकी देकर करते रहे दुष्कर्म      
- पीड़िता ने 26 जून को पी लिया फिनाइल, अस्पताल में जाकर कहा, दवाई की जगह गलती से पिया फिनाइल      
- किशोरी के परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस कर रही छानबीन
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भजनपुरा इलाके में मॉडलिंग का झांसा देकर किशोरी (16) का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहे।
विज्ञापन


26 जून को पीड़िता ने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की, लेकिन बाद में एक आरोपी ने शादी के लिए तैयार होकर मामला रफादफा कर दिया। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया। परेशान होकर छात्रा ने रविवार शाम को भजनपुरा थाने में शिकायत दी।

परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के मुताबिक सपना (बदला हुआ नाम) भजनपुरा इलाके में सपरिवार रहती है।
विज्ञापन

झांसे में आ गई सपना की मां

सपना पास के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। बीते सितंबर माह में वह स्कूल से घर पहुंची तो उसके घर पर मां की जानकार राधा नामक महिला बैठी हुई थी। सपना को देखकर वह कहने लगी कि वह तो मॉडल बनने लायक है।

वह उसे मॉडलिंग व शूटिंग का बढ़िया काम दिला सकती है। इससे काफी पैसे मिलेंगे। सपना की मां उसके झांसे में आ गई। अगले दिन मां ने उसे फोटो खिंचवाने राधा के साथ भेज दिया।      
आरोप है कि फोटो खींचने से पूर्व आरोपियों ने उसे कोल्डड्रिंक पीने को दी, जिसे पीते ही सपना को नशा हो गया। आरोपियों ने इसी दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली। राधा सपना को घर छोड़ गई। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने रास्ते में मिलकर सपना को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे किया दुष्कर्म

एमएमएस - फोटो : Desk
आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर सपना के साथ दुष्कर्म किया। अलग-अलग समय में तीन युवकों पर सपना ने ब्लैकमेल कर कर दुष्कर्म का आरोप लगाया। 26 जून को सपना फिनाइल पीकर जान देने का प्रयास किया।

परिवार को जब सपना के साथ हुई वारदात का पता चला। परिजनों के दबाव बनाने पर विष्णु नामक एक आरोपी सपना से शादी के लिए तैयार हुआ, लेकिन बाद में वह भी मुकर गया। इधर परिजनों को लोकलाज का डर सताने लगा। परेशान होकर सपना ने भजनपुरा थाने में शिकायत कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रविवार को शिकायत मिली है, उसके आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। इधर परिजनों का आरोप है कि लिखित में शिकायत करने के बाद भी पुलिस मामला दर्ज करने के बजाए जांच करने की बात कर रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें