फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर होश में आया छह लोगों की हत्या करने वाला साइको किलर

Fri, 05 Jan 2018 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ळलवल के अस्पताल में पूर्व सैनिक ने की थी वारदात 
होश में आया छह हत्याएं करने वाला नरेश
पलवल के अस्पताल में पूर्व सैनिक ने की थी वारदात 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल के एक अस्पताल में छह लोगों की हत्या करने वाला नरेश धनखड़ होश में आ गया है। घटना के बाद ब्रेन हेमरेज की वजह से बेहोश नरेश ने गुरुवार सुबह सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में अपनी आंख खोली। इसके कुछ देर बाद जब डॉक्टरों ने उसकी जांच पूरी की।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसके बाद नरेश ने खाना पीना भी शुरू कर दिया है। वहीं, नरेश के होश में आने की सूचना मिलने के बाद पलवल पुलिस की ओर से एक टीम भी अस्पताल पहुंची, जिन्होंने आरोपी से पूछताछ शुरू की।

सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी न्यूरो सर्जरी टीम बकायदा नरेश की सेहत पर नजर रखे हुए है। फिलहाल हालत स्थिर है। हालांकि मरीज को छुट्टी कब मिलेगी? इस पर अस्पताल ने जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कुछ रोज पहले पलवल के एक अस्पताल में पूर्व सैनिक नरेश धनखड़ ने छह लोगों की निमृम हत्या कर दी थी। पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। आरोपी की जब पुलिस ने पहचान की तो पता चला कि नरेश को ब्रेन हेमरेज हुआ है।

इसपर नरेश को दो दिन पहले सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां इमरजेंसी वार्ड से उसे ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया। यहां न्यूरो सर्जरी की टीम ने तत्काल ऑपरेशन करते हुए ब्रेन में जमा क्लॉट को बाहर निकाला।

इसके बाद से नरेश आईसीयू में भर्ती था। गुरुवार को होश आने के बाद डॉक्टरों ने उसकी सेहत में लगातार सुधार आने की बात कही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें