फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: अमेरिकी नागरिकों से 85 लाख डॉलर की ठगी में छह गिरफ्तार, सीबीआई ने किया बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़

Sat, 13 Dec 2025 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
demo file - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अमेरिकी नागरिकों से 85 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में शुक्रवार को नोएडा से छह लोगों को गिरफ्तार करते हुए एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कथित तौर पर क्रिप्टो वॉलेट और विदेशी बैंक खातों का उपयोग करके अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाता था। टीमों ने दिल्ली और कोलकाता में भी छापे मारे,  जिसके परिणामस्वरूप कुल 1.88 करोड़ रुपये नकद, मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क सहित 34 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अपराध से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) से मिली सूचनाओं के आधार पर, सीबीआई की टीमों ने नोएडा में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को अमेरिकी नागरिकों को ठगते हुए रंगे हाथों पकड़ा। एजेंसी ने धोखाधड़ी के सिलसिले में शुभम सिंह, डाल्टनलियन, जॉर्ज टी जमलियनलाल, एल सेइमिनलेन हाओकिप, मंगखोलुन और रॉबर्ट थांगखानखुअल को गिरफ्तार किया। सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों ने ड्रग एनफोर्समेंट एजेंसी (डीईए), फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) और सोशल सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (एसएसए) के अमेरिकी सरकारी अधिकारियों की छद्म पहचान के तहत काम किया।

बयान के अनुसार, आरोपियों ने अमेरिकी नागरिकों को यह धमकी देकर निशाना बनाने की साजिश रची कि उनके सोशल सिक्योरिटी नंबर (एसएसएन) का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग्स की डिलीवरी के लिए किया गया है। 
विज्ञापन


वर्चुअल संपत्तियों के माध्यम से अपराध की आय को ठिकाने लगा रहा था गिरोह
प्रवक्ता के मुताबिक, बुधवार और बृहस्पतिवार को सीबीआई की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान पता चला कि यह अंतरराष्ट्रीय साइबर-आधारित वित्तीय अपराध नेटवर्क वर्चुअल संपत्तियों और बैंक हस्तांतरण के माध्यम से अपराध की आय को इधर-उधर भेज रहा था। एजेंसी अपराध की आय, व्यापक नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय सुरागों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें