फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः सवा करोड़ की विदेशी करंसी लेकर जा रहे छह यात्री दबोचे

Wed, 04 Mar 2020 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
जब्त विदेशी मुद्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ की सर्विलांस टीम ने 6 यात्रियों के कब्जे से सवा करोड़ रुपये की विदेशी करेंसी बरामद की है। दो अलग-अलग मामलों में पकड़े गए ये सभी यात्री दुबई और बैंकाक जाने के लिए आए थे। सीआईएसएफ ने यात्रियों को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि सर्विलांस टीम ने रविवार दोपहर करीब ढाई बजे यात्री हाशिम मोहम्मद आरिफ को टर्मिनल-3 के पास संदिग्ध हालात में घूमते देखा। शक होने पर कर्मियों ने यात्री को हिरासत में लेकर उसके बैग की जांच की। इसके दो बैग से 90 हजार यूएस डॉलर मिले। इनकी कीमत करीब 65.5 लाख रुपये आंकी गई। यात्री के पास से करेंसी के बाबत कोई वैध कागजात नहीं मिले। वह दुबई जाने केे लिए एयरपोर्ट पर आया था।

उधर, दूसरे मामले में रविवार रात करीब साढ़े दस बजे सीआईएसएफ की सर्विलांस टीम ने टर्मिनल-3 पर 5 यात्रियों को संदिग्ध हालात में घूमते देखा। शक होने पर सीआईएसएफ कर्मियों ने यात्रियों सचिन, राहुल, चिराग, हरीश और कमलेश गुप्ता को हिरासत में लेकर उनके बैग की जांच की। बैग से 70 हजार यूएस डॉलर मिले। इनकी कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई। पूछताछ में यात्रियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ये बैंकाक जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें