फरीदाबाद जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के छह नए मामले सामने आए। अब शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को डबुआ से 46 वर्षीय पुरुष, सेक्टर - 21 से 31 वर्षीय पुरुष, सेक्टर - 82 से 52 वर्षीय पुरुष, भूपानी से 29 वर्षीय महिला, सेक्टर- 29 से 35 वर्षीय महिला और सेक्टर- 17 से 46 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 43 रह गई। जिले में अब तक 81 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, बुधवार को 63 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सभी नए संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है।