फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में और गहनता से होगी हवा की निगरानी: छह नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन शुरू, अब कुल संख्या 46 हुई

Tue, 24 Feb 2026 07:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने 6 नए वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन शुरू किए हैं। इससे दिल्ली में कुल 46 स्टेशन हो गए, जो देश में सर्वाधिक हैं। ये स्टेशन अब लाइव डेटा दे रहे हैं। इनका डेटा जल्द ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जुड़ेगा। 
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने हवा की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए 6 नए कंटीन्यूअस एम्बिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन (सीएएक्यूएमएस) शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में ऐसे स्टेशनों की कुल संख्या बढ़कर 46 हो गई है, जो देश में सबसे अधिक है। दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि ये सभी नए स्टेशन अब दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की वेबसाइट पर लाइव डेटा दे रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर इनका डेटा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के नेटवर्क से भी जुड़ जाएगा, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) और अधिक सटीक हो सकेगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शुरू किए गए ये स्टेशन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू), मालचा महल (सेंट्रल रिज) के पास इसरो अर्थ स्टेशन, दिल्ली कैंटोनमेंट, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (वेस्ट कैंपस) में लगाए गए हैं। मंत्री सिरसा ने कहा कि नए स्टेशन प्रदूषण के खिलाफ डेटा के आधार पर कार्रवाई करने में बड़ी मदद करेंगे। लाइव डेटा से यह पता लगाना आसान होगा कि किस इलाके में कितना प्रदूषण है और वहां क्या कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन

सरकार के अनुसार, इन स्टेशनों से मिलने वाले आंकड़ों का उपयोग पेड़-पौधों और जानवरों पर प्रदूषण के प्रभाव का अध्ययन करने में भी किया जाएगा। इससे भविष्य की पर्यावरण नीतियों को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। दिल्ली सरकार ने वायु रक्षक अभियान भी शुरू किया है, जिसमें 100 प्रवर्तन कर्मियों की टीम प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसके अलावा, 14 और नए स्टेशन लगाने की योजना है, ताकि पूरे साल प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई जरूरी है और दिल्ली का बढ़ता मॉनिटरिंग नेटवर्क इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें