अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अपराध शाखा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने अलग-अलग जगहों से लापता छह नाबालिगों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों से मिलवाया। लापता हुए दो लड़कियां और लड़के थे। पुलिस उपायुक्त चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में लापता हुए बच्चों की तलाश कर रहे थे। जिसमें प्रेम नगर इलाके से लापता दो लड़कियां थी। पुलिस ने तकनीकी जांच कर दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया। जबकि हरियाणा के रोहतक से लापता नौ साल का छात्र शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन से सुरक्षित बरामद किया।