सुल्तानपुर गांव स्थित एक मकान में छह फुट लंबा कोबरा सांप घुसने से हड़कंप मच गया। कोबरा बेड पर सो रहे दो बच्चों के पास कंबल में लिपट कर बैठ गया। गनीमत रही कि कोबरा ने बच्चों को कोई नुकसान नहीं पंहुचाया।
परिवार के सदस्यों ने किसी तरह से बच्चों को कमरे से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर वन जीव विभाग संरक्षण विभाग के कर्मचारी मौके पर पंहुचे व कोबरा को पकड़ कर अरावली में छोड़ दिया।
वन विभाग के अनिल गंडास ने बताया कि उन्हें सोमवार का सुबह पांच बजे फोन पर सूचना मिली कि गांव निवासी राजेश के घर में सांप घुस आया है। उन्होंने कहा वे तुंरत मौके पर पंहुचे तो पाया कि कोबरा बेड बेडरूम में कंबल में लिपटा हुआ था।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि रात 12.30 बजे इस बेड पर दो बच्चे सो रहे थे। बच्चों की मां ने जब सांप को देखा व हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह से बच्चों को जल्दी से उठाया व बाहर निकाल लिया।
अनिल गंडास ने बताया कि यह 6 फुट का स्पैकटिकलड कोबरा था। घर की जांच से पता चला कि कोबरा घर कि खिड़की से घुसा था वहां पर जाली नहीं लगी थी और पीछे झाड़ियां भी उगी हुई थी। उन्होंने कहा सांप अपने भोजन की तलाश मे ही घरों मे घुसता है। बारिश के मौसम मे थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए।