फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के विरोध में छह सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कराया मुंडन

Sun, 02 Jul 2017 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
नगर निगम पर भारी भ्रष्टाचार के आरोप और उसके सबूत पेश करने के बाद भी सरकार और प्रशासन द्वारा जांच का आदेश नहीं दिया जा रहा है। इस बात बात से खफा छह सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रविवार को भ्रष्टाचार विरोधी मंच के आमरण अनशन स्थल (नगर निगम मुख्यालय) पर मुंडन कराया।
विज्ञापन


कहा कि पिछले 47 दिनों से भ्रष्टाचार के विरोध में सत्याग्रह करने के बाद भी प्रदेश सरकार मौन है। यह ठीक नहीं है। मंच ने कह कि अगर सरकार, नगर निगम और प्रशासन का रवैया ऐसे ही रहा तो पूरा फरीदाबाद भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा हो जाएगा।

जीभ में सुई डालकर भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामकेवल आमरण अनशन कर रहे हैं। जिसके कारण वह बोल भी नहीं रहे हैं। सूई डालने से पहले बाबा ने कहा था कि अब सरकार और नगर निगम अधिकारियों से कुछ कहने या बोलने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


सभी बहरे हो गए हैं। भ्रष्टाचार किसी को दिखाई नहीं दे रहा है। इसी बात को लेकर शनिवार को युवा आगाज संगठन ने हरियाणा सरकार का पुतला दहन किया था। मुंडन कराने वालों ने कहा कि सरकार घोर असंवेदनहीता दिखा रही है।

इन सभी ने अनशन स्थल पर आकर भ्रष्टाचार के विरोध चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया। जिन लोगों ने मुंडन कराया उसमें किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष किशन सिंह चहल, इनेलो नेता अमरपाल नर्वत, पुरूष आयोग के नरेश मेंहदीरत्ता, म्युनिसिपल कॉरपोरेशन इंप्लाइज फेडरेशन के वरिष्ठ उपप्रधान शाहाबीर खान, समाज सेवी दीपक मलिक और सागरपुर निवासी रोहित रावत के नाम शामिल हैं।

भ्रष्टाचार विरोधी मंच ने कहा कि बाबा के पास प्रदेश सरकार का कोई भी नुमाइंदा नहीं आया है। किसी प्रकार का आश्वासन व बातचीत भी नहीं की जा रही है। इसके विरोध में द्वारा अनशन स्थल से अजरौंदा चौक तक अनुशासित तरीके से थालियां बजाते हुए सोमवार को आक्रोश मार्च मार्च निकाला जाएगा।

इस आक्रोश मार्च में सेक्टर-22 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष हर्ष बिश्नोई, समाज सेवी ज्ञानेंद्र भारद्वाज, आकाश हंस, सहित युवा आगाज संगठन ने शिरकत करने का एलान किया है।  

रोहिल्ला ने कहा उनके बेटे को फंसा सकते हैं...
नगर निगम में भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज उठाने वाले निगम अधिकारी रतन लाल रोहिल्ला ने कहा कि उनके बेटे को कुछ भ्रष्ट लोग फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। रोहिल्ला ने बताया कि उनका बेटा अमन रोहिल्ला ओल्ड फरीदाबाद स्थिति नगर निगम कार्यालय में आउटसोर्सिंग पर कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य पिछले छह वर्षों से कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें