रेलवे अधिकारियों के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेलवे की टीमें तत्काल बहाली कार्य में जुट गईं ताकि प्रभावित रेलखंड पर जल्द से जल्द सामान्य परिचालन शुरू किया जा सके। इस दुर्घटना के कारण गाजियाबाद-नई दिल्ली, नई दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-शाहिबाबाद और शाहिबाबाद-दिल्ली के बीच चलने वाली कई ईएमयू लोकल ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं।
इसके अलावा कुछ ट्रेनों को गाजियाबाद से ही चलाया गया या वहीं तक सीमित कर दिया गया, जिससे दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे ने बताया कि अलीगढ़, पलवल और साहिबाबाद की ओर जाने वाली कुछ सेवाओं के संचालन में भी बदलाव किया गया।
वहीं, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को साहिबाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला मार्ग से डायवर्ट कर चलाया गया, ताकि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में सुविधा हो सके। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त करें। रेलवे प्रशासन का कहना है कि प्रभावित रेलखंड पर बहाली का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है और स्थिति सामान्य होते ही नियमित रेल सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी।
इस घटना के कारण कुल 53 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों का मार्ग बदला, कुछ ट्रेनों को रद्द किया तथा कुछ का संचालन आंशिक रूप से निरस्त किया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे की इंजीनियरिंग और परिचालन टीमें तुरंत बहाली कार्य में जुट गईं ताकि रेल यातायात को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।
उत्तर रेलवे के अनुसार, इस दुर्घटना के चलते 24 ट्रेनों का मार्ग दिल्ली-नई दिल्ली होकर परिवर्तित किया गया। इसके अलावा 16 यात्री ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करना पड़ा, जबकि पांच यात्री ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया। वहीं आठ ट्रेनों का संचालन नियंत्रित (रेगुलेट) किया गया, जिनमें आनंद विहार की ओर जाने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित रेलखंड पर ट्रैक को जल्द से जल्द दुरुस्त करने और पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। तकनीकी विशेषज्ञ भी मौके पर मौजूद हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
मालगाड़ी दिल्ली से पूर्व की तरफ जा रही थी। सोमवार देर रात करीब 1:55 बजे यह हादसा हुआ। नॉर्दन रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 24 ट्रेन दिल्ली-नई दिल्ली के लिए डायवर्ट की गई हैं। 16 यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है। गन्तव्य से पहले ही निरस्त होने वाली 5 यात्री ट्रेन हैं। बताया कि कुल 100 से अधिक ट्रेन प्रभावित हुई हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मालगाड़ी को ट्रैक से हटाने का काम चल रहा है।
2. विनियमित/रोकी गई ट्रेनें
▪️ एनसीआर (NCR) क्षेत्र में: 12801 (पुरुषोत्तम एक्सप्रेस), 14005 (लिच्छवी एक्सप्रेस), 22437 (हमसफर एक्सप्रेस), 12427 (रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस), 12367 (विक्रमशिला एक्सप्रेस).
▪️ मुरादाबाद मंडल में: 14015 (सद्भावना एक्सप्रेस), 12557 (सप्तक्रांति एक्सप्रेस), 22419 (सुहेलदेव एक्सप्रेस).
▪️ अन्य स्थानों पर: 5579 (पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल), 14090 (कोटद्वार-आनंद विहार मेल).
3. रद्द ट्रेनें
▪️ 64437 (गाजियाबाद-दिल्ली ईएमयू)
▪️ 64417 (गाजियाबाद-दिल्ली मेमू)
4. अपने सामान्य (सही) मार्ग से चलने वाली ट्रेनें (Proper Route):
▪️ 15707 (किशनगंज-अमृतसर), 54075 (बरेली-दिल्ली पैसेंजर), 15092 (टनकपुर-दौंड), 14217 (ऊंचाहार एक्सप्रेस), 15014 (रानीखेत एक्सप्रेस), 14205 (अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस), 15658 (ब्रह्मपुत्र मेल), 64101 (अलीगढ़-दिल्ली मेमू), 14117 (कालिंदी एक्सप्रेस), 15743 (फरक्का एक्सप्रेस), 14207 (पद्मावत एक्सप्रेस), 12225 (कैफियत एक्सप्रेस), 14342 (मसूरी एक्सप्रेस), और 64111 (खुर्जा-शकुरबस्ती ईएमयू) अपने निर्धारित प्रॉपर रूट से चलेंगी.