अलीपुर पुलिस को एक इलाके में रहने वाली विधवा महिला ने 92 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज किया। पीड़ित महिला के मोबाइल फोन और बैंक खातों के बारे में जानकारी ली।
करीब बीस पुलिस वालों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी तैय्यब खान को गिरफ्तार किया। वह मेवात का रहने वाला है। उसने बताया कि उसके और उसके आसपास के गांव के 17 से 40 साल की उम्र के युवक इसी धंधे में लगे हुए हैं। वह फर्जी सिमकार्ड का इस्तेमाल करते हैं। शिकार बनाने के बाद वह सिमकार्ड को तोड़ देते हैं। उन्होंने कई बैंकों में फर्जी दस्तावेज से खाते भी खुलवा रखे हैं।