फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंतर-मंतर पर स्थिति पूरी तरह सामान्य : विशेष पुलिस आयुक्त अजय चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों की संख्या कल की तुलना में कम है और लगातार बातचीत के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। विशेष आयुक्त ने कहा कि इस समय लोग देशभक्ति के गीत गा रहे हैं, नृत्य कर रहे हैं और आपस में बातचीत कर रहे हैं। कहीं भी कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है। हमारी पहली प्राथमिकता हर हाल में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम को जंतर मंतर पर करीब 7 से 8 हजार प्रदर्शनकारी मौजूद हैं, जबकि पहले यह संख्या इससे काफी अधिक थी।
विज्ञापन

विशेष आयुक्त ने कहा कि प्रदर्शन स्थल से बाहर आने वाले कई बच्चों से बात की है। वह वापस लौट रहे हैं। दिल्ली पुलिस की अपील का असर हुआ है और लोगों ने हमारी बात पर ध्यान दिया है। कल से अब तक कोई भी अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। अफवाहों फैलाने को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने के लिए अफवाह फैलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन आज की युवा पीढ़ी समझदार है। बृहस्पतिवार को भी उन्होंने कहा था कि आज के बच्चे अच्छी तरह जानते हैं कि क्या अफवाह है, क्या सच है और क्या सही या गलत। इसलिए वह अफवाहों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें