फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया हिंसा मामले में एसआईटी ने पांच छात्रों से की दो घंटे पूछताछ, आज भी होगी

Fri, 21 Feb 2020 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपराध शाखा की एसआईटी ने जामिया नगर में हुए हिंसक प्रदर्शन मामले में जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के घायल हुए छात्रों से पूछताछ शुरू कर दी है। छात्रों से यह पूछा जा रहा है कि उनको चोट कैसे लगी। साथ ही हिंसा में छात्रों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए शुक्रवार को भी कुछ छात्रों को बुलाया गया है। 

विज्ञापन


अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के लिए उन छात्रों का बुलाया जा रहा है जो हिंसा के दौरान घायल हुए थे। घायल छात्रों की एमएलसी बनी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऐसे घायल छात्रों की संख्या 30 से ज्यादा है। 

बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए नौ छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इनमें से पांच छात्र ही पूछताछ में शामिल हुए। इन छात्रों से करीब दो घंटे पूछताछ की गई। एसआईटी ने छात्रों से पूछा कि हिंसा के दौरान वे कहां थे और चोट कैसे लगी। लाइब्रेरी में कौन-कौन थे। लाइब्रेरी में किसने तोड़फोड़ की थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने इन छात्रों के मोबाइल नंबर भी लिए हैं ताकि घटना वाले दिन उनकी लोकेशन की जांच की जा सके। अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को भी कई छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

पुलिस ने जामिया मिल्लिया के दो छात्रों से बुधवार को भी पूछताछ की थी। अपराध शाखा जामिया मिल्लिया की सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की भी जांच कर रही है। पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच के लिए जल्द ही फोरेंसिक लैब भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें