फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के भाई की शर्मनाक करतूत: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, तस्वीरें भेज पति से की वसूली

Wed, 22 Mar 2023 09:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

मामले में महिला ने 2021 में भी साइबर पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद आरोपी ने लिखित माफीनामा देकर आगे से ऐसा न करने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाभी के भाई ने युवती के साथ दोस्ती कर अश्लील फोटो ले लिए और वायरल करने के धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। युवती की शादी होने पर भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसके पति के पास वही फोटो भेज उससे भी 30 हजार रुपये हड़प लिए। शिकायत करने पर महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन

मुंडकटी थाना अंतर्गत एक गांव निवासी एक महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी है कि शादी से पहले वह अपने पिता व भाभी के साथ रहती थी। उसकी भाभी का उनके प्रति व्यवहार ठीक नहीं था। उसने साजिश के तहत अपने भाई से दोस्ती करवा दी। उसके भाई ने उसके अश्लील फोटो ले लिए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उससे दुष्कर्म करता रहा। तीन साल पहले उसकी शादी हो गई। 

उसका पति भारतीय सेना में कार्यरत है। आरोपी ने उसके पति के नंबर पर उसके अश्लील फोटो भेजकर रिश्ता तोड़ने का प्रयास किया और ब्लैकमेल कर उनसे 30 हजार रुपये हड़प लिए। मामले में उसने साल 2021 में भी साइबर पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद आरोपी ने लिखित माफीनामा देकर आगे से ऐसा न करने के लिए कहा था। 
विज्ञापन

कुछ समय बाद आरोपी ने फिर से उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अब आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाकर उसके पति के पास अश्लील फोटो और पत्र भेजे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। मामले में साइबर थाना पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें