बडे भाई की शादी के लिए गोद भराई की रस्म होने के बाद छोटा भाई अपनी होने वाली भाभी से शादी करने की जिद पर अड़ गया।
इस जिद को देखते हुए लड़के वालों ने लड़की पक्ष से बात की तो लड़की ने रिश्ता तोड़ते हुए शादी करने से ही इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर देवर ने नींद की गोलियां खा ली।
हालत बिगडने पर दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सवेरे उसको छुट्टी कर दी है। हुआ यूं कि बादलपुर थाना क्षेत्र के डेरीमच्छा गांव में दो भाई अपने माता पिता के साथ रहते है।