फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के नौ सलाहकारों को हटाए जाने पर बौखलाए सिसोदिया, सीधे पीएम पर साघा निशाना

Tue, 17 Apr 2018 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
manish sisodia
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के नौ सलाहकारों को हटाए जाने का आदेश जारी होने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। इस फैसले को दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बेहतर कामों को बेपटरी करने की साजिश बताते हुए सिसोदिया ने आरोप लगाया कि आदेश सिर्फ आतिशी मरलेना को हटाने के लिए दिया गया है।       

विज्ञापन


सिसोदिया ने मंगलवार देर शाम मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार से 9 सलाहकारों को हटाने का एक नया फरमान आया है। पहले आईएएस को धमकाया गया और अब सलाहकार हटाए जा रहे हैं। जिन लोगों को हटाने की बात हो रही है, उसमें से चार काम ही नहीं कर रहे हैं।

वहीं, बाकी चार जिस पद पर हैं, वह पहले की सरकारों में भी थे। सरकार ने कोई नई नियुक्ति नहीं की है। सिसोदिया के मुताबिक, यह आदेश सिर्फ आतिशी मरलेना को हटाने के लिए जारी किया गया है। बाकी नामों को इसमें सिर्फ इसलिए डाला गया है कि नियुक्तियों पर लोगों में भ्रम में फैल जाए।      
विज्ञापन

 
सिसोदिया ने आरोप लगाया कि केंद्र व प्रधानमंत्री की यह कोशिश शिक्षा सिस्टम को खराब करने की है। आतिशी मरलेना शिक्षा से जुड़े सभी अहम प्रोजेक्ट पर बतौर सलाहकार काम कर रही हैं। वह सरकार से सिर्फ एक रुपया लेती हैं। सिसोदिया ने प्रधानमंत्री को चुनौती दी कि वह भाजपा की किसी एक राज्य सरकार का नाम बता दें, जहां सरकारी स्कूल बंद न किए गए हों। उन लोगों ने विश्वविद्यालय को बर्बाद कर दिया, सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं। 

सिसोदिया ने आरोप लगाया कि मोदी के सलाहकार उन्हें सलाह देते हैं कि रेप करने वालों को कैसे बचाया जाये, जबकि दिल्ली सरकार के सलाहकार यह सलाह दे रहे हैं कि गरीब बच्चियों को कैसे पढ़ाया जाए। आज ही आदेश जारी किया गया है, दिल्ली सरकार देखेगी कि आगे क्या करना है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें