फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सोनिया की किताब को सिरसा ने बताया नफरत और झूठ का पुलिंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
1984 के दंगा पीड़ित परिवारों के साथ सचिवालय में जुटे दिल्ली के कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन

कहा- किताब से 42 साल पुराने खून के धब्बे धोने की कोशिश

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव को लेकर दिल्ली में सियासी विवाद बढ़ता जा रहा है। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और सिख नेता मंजिंदर सिंह सिरसा ने किताब को बंडल ऑफ हेट और बंडल ऑफ लाइज करार दिया। दिल्ली सचिवालय में 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों को साथ लेकर पहुंचे सिरसा ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी अपनी किताब के जरिये 42 साल पुराने सिखों के जख्मों और खून के धब्बों को धोने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने किताब में दरबार साहिब पर हमले से जुड़े उल्लेखों पर भी सवाल उठाए और कांग्रेस के तत्कालीन नेतृत्व को कठघरे में खड़ा किया।

दरबार साहिब के साथ 40 गुरुद्वारों की बेअदबी का आरोप : सिरसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इंदिरा गांधी के शासनकाल में केवल दरबार साहिब पर ही हमला नहीं हुआ, बल्कि 40 अन्य गुरुद्वारों की भी बेअदबी की गई। उन्होंने किताब के कुछ अंश पढ़कर सुनाए और कहा कि सोनिया गांधी ने इस पूरे घटनाक्रम को जिस तरह प्रस्तुत किया है, उससे सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने बाबरी मस्जिद और दरबार साहिब से जुड़े प्रसंगों का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


टाइटलर और सज्जन कुमार से कांग्रेस को घेरा : मंत्री ने 1984 के दंगों में जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार की कथित भूमिका का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दंगों के दौरान सिखों के घरों पर निशान लगाए गए और हजारों लोगों की हत्या हुई। सिरसा के मुताबिक, मारवाह आयोग की जांच को रोककर आगे मिश्रा कमेटी से जांच कराने की बात कही गई। बाद में नानावती आयोग में भी सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर के नाम सामने आए। उन्होंने आरोप लगाया कि टाइटलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद सीबीआई ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई और आरोपपत्र दाखिल करने में 18 साल लगा दिए।

पीड़ित परिवारों की मौजूदगी में राहुल गांधी पर निशाना : प्रेस कॉन्फ्रेंस में 1984 के दंगों में मारे गए लोगों के परिवार भी मौजूद रहे। सिरसा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवारों की सुध नहीं ली। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पैलेट के छर्रे लगने की घटना के बाद वह संबंधित लोगों को लेकर संसद मार्ग पहुंच गए, लेकिन सिख दंगा पीड़ित परिवारों से मिलने कभी नहीं गए। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने दंगा पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरियां देकर राहत देने का काम किया है।
विज्ञापन


किताब में डर का जिक्र करने पर भी उठाए सवाल : सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री बनने से इनकार करने से जुड़े सवाल पर सिरसा ने उनकी किताब में परिवार के डर का उल्लेख किए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई का उदाहरण देते हुए कहा कि यह देश ऐसी महिलाओं का है, जो अपने बच्चे को पीठ पर बांधकर दुश्मन से मुकाबला करती हैं। सोनिया गांधी के मन में 42 साल बाद भी सिख समुदाय के प्रति नफरत दिखाई देती है। सिरसा ने कांग्रेस नेतृत्व पर पंजाब में युवाओं के मारे जाने और दंगों के पीड़ितों को न्याय नहीं दिलाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें