1984 के दंगों से संबंध
सिरसा ने राजीव गांधी, जगदीश टाइटलर, एच के एल भगत, सज्जन कुमार, कमल नाथ और धरम दास शास्त्री का नाम लिया। उन्होंने दावा किया कि इन नेताओं ने अपने क्षेत्रों में हिंसा देखी। सिरसा ने कहा कि सिखों की हत्याओं ने कांग्रेस को 1984 के लोकसभा चुनावों में बड़ी जीत दिलाई। उन्होंने राहुल गांधी पर 1 नवंबर की प्रस्तावित रैली से अशांति फैलाने का आरोप लगाया।
सिरसा का आरोप- निर्दोष बच्चों को शिकार बना रहे राहुल
सिरसा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सत्ता के लालच में निर्दोष बच्चों और उनकी माताओं को शिकार बना रहे हैं। उन्होंने राहुल की "सत्ता परिवर्तन" संबंधी कथित टिप्पणियों पर भी सवाल उठाए। सिरसा ने चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने के प्रयासों में विदेशी धन शामिल होने का आरोप लगाया, हालांकि कोई सबूत नहीं दिया। उन्होंने 1 नवंबर को देश को आग लगाने और तोड़ने के लिए चुनने का आरोप लगाया। इंडिया गठबंधन ने 29 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की थी। इस कार्यक्रम में 1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली है, जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया है। रैली में छात्र संगठन और नागरिक समाज समूह भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगे।
एक नवंबर से पार्किंग चार्ज डबल
1 नवंबर से पार्किंग चार्जेस डबल हो जाएंगे। मेट्रो को छोड़कर सभी जगह पार्किंग चार्जेस डबल होंगे क्योंकि हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग मेट्रो में यात्रा करें। ऑफिस के समय को स्टैगर्ड कर दिया गया है। एमसीडी सुबह 8:30 से शाम 5:00 बजे तक और भारत दिल्ली सरकार सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक और सारे ही सरकारी व प्राइवेट ऑफिस में 50% वर्क फ्रॉम होम इस दौरान होगा।
ये हमारे सेक्शन 5 में हमने उनको दिशा निर्देश दे दिए है।1 नवंबर से 31 जनवरी 2027 तक दिल्ली से बाहर से आने वाले भारत स्टेज सिक्स से कम के व्हीकल्स को बिल्कुल एंट्री नहीं मिलेगी। इसमें केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और कोई इमरजेंसी एंबुलेंसको छूट मिलेगी। एक नवंबर से 31 दिसंबर तक हर तरह की डिमोलेशन और कंस्ट्रक्शन आउटडोर एक्टिविटी पर कंप्लीट बैन रहेगा।