फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR in Delhi: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया आगे बढ़ी, अंतिम सूची 19 अक्तूबर को; जानें क्यों लिया गया यह फैसला

Wed, 15 Jul 2026 05:16 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

राजधानी में मतदाता सूची पुनरीक्षण के फॉर्म वितरण का लक्ष्य लगभग पूरा है। लेकिन ऑनलाइन दर्ज करने की रफ्तार धीमी है, केवल 12.17 फीसदी फॉर्म ही डिजिटाइज हुए। 1.25 करोड़ फॉर्म अभी बाकी हैं।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। चुनाव आयोग ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची 19 अक्तूबर को प्रकाशित होगी। राजधानी में मतदाता सूची के एसआईआर अभियान के 15 दिन पूरे होने तक चुनाव आयोग घर-घर गणना फॉर्म पहुंचाने में लगभग लक्ष्य हासिल कर चुका है, लेकिन इन्हें ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज करने की रफ्तार अब भी धीमी है। हर आठ में सिर्फ एक फॉर्म ही डिजिटाइज हो पाया है।

विज्ञापन
Trending Videos

14 जुलाई रात आठ बजे तक जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के 1,45,10,298 मतदाताओं में से 1,43,02,626 यानी 98.57 प्रतिशत मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। इसके मुकाबले केवल 17,66,553 फॉर्म ही ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज किए गए, जो कुल मतदाताओं का 12.17 प्रतिशत हैं। यानी करीब 1.25 करोड़ फॉर्म अभी डिजिटाइज होने बाकी हैं।

चुनाव आयोग ने इस विशेष अभियान के लिए 30 जून से 29 जुलाई तक का समय निर्धारित किया था। जिलों की बात करें तो आउटर नॉर्थ डिजिटाइजेशन में सबसे आगे है। यहां 25.25 प्रतिशत फॉर्म ऑनलाइन दर्ज किए जा चुके हैं। इसके बाद दक्षिण-पश्चिम जिले में 17.63 प्रतिशत, सेंट्रल नॉर्थ में 15.41 प्रतिशत, नॉर्थ में 14.70 प्रतिशत और पश्चिम जिले में 14.61 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइज हुए हैं। दूसरी ओर ओल्ड दिल्ली (7.22 प्रतिशत), पूर्वी दिल्ली (7.25 प्रतिशत) और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली (7.90 प्रतिशत) जैसे जिलों में डिजिटाइजेशन की रफ्तार सबसे धीमी बनी हुई है।

हालांकि फॉर्म वितरण के मामले में अधिकांश जिले 98 से 100 प्रतिशत तक पहुंच चुके हैं। नई दिल्ली जिले में सभी पात्र मतदाताओं तक फॉर्म पहुंचाने का दावा किया गया है, जबकि उत्तर-पूर्व, मध्य, पूर्व, दक्षिण, पश्चिम और अन्य अधिकांश जिले भी 99 प्रतिशत के आसपास पहुंच चुके हैं। केवल उत्तर-पश्चिम जिला 94.36 प्रतिशत के साथ अपेक्षाकृत पीछे है।
विज्ञापन

एसआईआर की स्थिति (14 जुलाई, रात 8 बजे तक)
--कुल मतदाता : 1,45,10,298
--वितरित फॉर्म : 1,43,02,626 (98.57%)
--ऑनलाइन दर्ज फॉर्म : 17,66,553 (12.17%)
--अभी डिजिटाइज होने बाकी : करीब 1.25 करोड़ फॉर्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें