फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में एसआईआर: 47.65 में से सिर्फ 3.37 लाख ने नाम जुड़वाने के लिए किया आवेदन, अंतिम सूची 22 दिसंबर को

Fri, 27 Nov 2026 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

हालांकि एसआईआर के दौरान 30 अगस्त तक 2,12,400 लोगों ने भी मत बनवाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन यह दिल्ली में पहली बार पंजीकरण कराने के पात्र लोगों के आवेदन थे।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला GFX
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में मतदाता सूची से बाहर हुए 47.65 लाख मतदाताओं में से केवल 3,37,970 लोगों ने 31 अगस्त से 25 नवंबर के बीच मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरा है। हालांकि एसआईआर के दौरान 30 अगस्त तक 2,12,400 लोगों ने भी मत बनवाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन यह दिल्ली में पहली बार पंजीकरण कराने के पात्र लोगों के आवेदन थे।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त से 25 नवंबर तक चली दावे और आपत्तियां दाखिल करने की प्रक्रिया में कुल 5,01,880 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक 3,37,970 आवेदन फॉर्म-6 के हैं। इसके अलावा विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6ए के 631, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के 37,038 और मतदाता सूची में विवरण संशोधन या पता बदलने के लिए फॉर्म-8 के 1,26,241 आवेदन मिले हैं।

निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 से पहले प्री-एसआईआर अवधि में फॉर्म-6 के 2,12,400 आवेदन मिले थे। प्री-एसआईआर अवधि में चारों तरह के फॉर्म के कुल 5,25,990 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें फॉर्म-6ए के 1,351, फॉर्म-7 के 51,471 और फॉर्म-8 के 2,60,768 आवेदन शामिल थे।
विज्ञापन


एएसडीडी श्रेणी के मतदाताओं को 30 नवंबर तक फॉर्म जमा करने का मौका
मसौदा मतदाता सूची में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरे नाम (एएसडीडी) की श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं को नाम दोबारा शामिल कराने के लिए अलग से मौका दिया गया है। ऐसे मतदाताओं को 30 नवंबर तक एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करना होगा। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। मतदाता मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://ceodelhi.gov.in/ceodelhiasdd/ पर अपना नाम जांच सकते हैं।

एक ही पते पर रह रहे मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म के साथ एनेक्सर-बी देना होगा, जबकि दिल्ली में ही दूसरे पते पर स्थानांतरित हुए मतदाताओं को नए पते की जानकारी के साथ एनेक्सर-सी और पते का प्रमाण जमा करना होगा। जिन एएसडीडी मतदाताओं ने पहले ही फॉर्म-6 जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा एन्यूमरेशन फॉर्म देने की जरूरत नहीं है।

15 दिसंबर तक होगा आवेदनों का निस्तारण, 22 को अंतिम सूची
25 नवंबर तक प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 15 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 22 दिसंबर को दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि 25 नवंबर के बाद भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरा जा सकता है, लेकिन अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद कार्रवाई होगी।

33.14 लाख मतदाताओं को जारी हुए थे नोटिस
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, नो-मैपिंग और तार्किक विसंगतियों के आधार पर 33,14,032 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 33,00,164 मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ाया जा चुका है। इसके अलावा दावे-आपत्तियों के निस्तारण के दौरान अब तक फॉर्म-6 के 3,03,353, फॉर्म-7 के 36,373 और फॉर्म-8 के 2,76,498 आवेदनों का निस्तारण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें