फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में सिमरन दिलबहादुर का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 17 जून को अहम मुकाबला, दिल्ली की खिलाड़ी ने फिर बढ़ाया मान
विज्ञापन

काजल कुमारी

नई दिल्ली। पटेल नगर की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटर सिमरन दिलबहादुर ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से दिल्ली का नाम रोशन किया है। उन्हें 28 मई से 2 जून 2026 तक होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए महिला टी-20 टीम में शामिल किया गया है। यह दौरा आगामी टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी अनुष्का शर्मा करेंगी, जिसमें सिमरन को एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में जगह मिली है। टीम इस दौरे पर टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों में मुकाबले खेलेगी। सिमरन के अनुसार, इस सीरीज का एक प्रमुख मुकाबला 17 जून को खेला जाएगा, जिसके लिए टीम ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिमरन अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को देती हैं। उनका कहना है कि परिवार के सहयोग और विश्वास ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी। उन्होंने वर्ष 2017 में क्रिकेट अकादमी जॉइन की और एक साल के भीतर ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका हासिल किया। उनकी सफलता में उनके कोच श्रवण कुमार का भी अहम योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में सिमरन ने अपने खेल को निखारा और लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने अंडर-19, अंडर-23, सीनियर टी-20, वनडे चैलेंजर्स और जोनल स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। सिमरन पहले भी इंडिया-ए और भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और बांग्लादेश, श्रीलंका, न्यूजीलैंड व दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल चुकी हैं। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है और फिलहाल इंडियन रेलवे टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें