फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निगम कर्मियों की लगेगी सिम वाली मशीन से हाजिरी

Sun, 27 Mar 2016 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद नगर ‌न‌िगम
विज्ञापन
नगर निगम के साढ़े छह हजार कर्मचारियों को हाजिरी लगाने के लिए समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। निगम के अलग-अलग हिस्सों में लगाई जाने वाली बायोमैट्रिक अटेंडेंस मशीन से अब मोबाइल सिम के जरिए हाजिरी लगाने की व्यवस्था सुनिश्वित की जा रही है।
विज्ञापन


इसमें थ्री जी डाटा सिमकार्ड का उपयोग होगा। यह मशीन 24 घंटे काम करेगी। खास बात यह है कि मशीन में किसी प्रकार की छेडख़ानी संभव नहीं होगी। पहले चरण में 50 मशीनें विभिन्न विभागों में लगाई जा रही है। इसके बाद एनआईटी, ओल्ड और बल्लभगढ़ जोन में 200 मशीने लगाने की योजना है।

अभी जो मशीनें लगाई गई हैं वह सफल नहीं हो पा रही हैं। क्योंकि इसे लैंडलाइन नेट से चलाने के कारण नेटवर्किंग में दिक्कत आती थी और हाजिरी लगने में समय लगता था। निगम ने वोडाफोन कंपनी से करार कर सिम बेस्ड बायोमैट्रिक मशीन मंगाई जा रही है।
विज्ञापन


मशीन में सिम का उपयोग कर कर्मचारियों की हाजिरी लगाई जाएगी। नोडल अफसर ओके कर्दम का कहना है कि पायलेट प्रोजेक्ट के तहत 58 सिम और मशीनें मंगाई गई हैं। इनके काम को देखते हुए 142 सिम और मशीनें मंगाई जाएगी।

तीनों जोन के अलग-अलग हिस्सों में लगने वाली इन मशीनों में कर्मचारी अपनी सुविधानुसार कहीं भी जाकर हाजिरी लगा सकते हैं। निगमायुक्त  डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि नई व्यवस्था से कर्मचारियों को हाजिरी लगाने में असुविधा नहीं होगी और न ही ज्यादा समय लगेगा।

मशीन ऐसे करेगी काम:
बायोमैट्रिक मशीन थ्री जी नेटवर्किंग से कनेक्ट होगी। जो 24 घंटे काम करेगी। इसमें सिम लगाकर लॉक कर दिया जाएगा। निगम के सभी कर्मचारियों का डाटा इसमें पहले से ही फीड रहेगा। स्क्रीन पर इम्प्लाई कोड डालते हीसंबंधित कर्मचारी की फोटो दिखेगी। कर्मचारी अंगूठा लगाकर अपनी हाजिरी लगा सकेगा। मशीन थ्री जी सेवा से जुड़े होने के  कारण हाजिरी लगाने में समय नहीं लगेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें