नई दिल्ली। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) के रजत जयंती समारोह के तहत मंगलवार से वर्षभर चलने वाले उत्सव की शुरुआत हुई। मौके पर 25 वर्षों का जश्न 25 आयोजनों के साथ, विषय पर आधारित रजत जयंती शैक्षणिक कैलेंडर का अनावरण किया गया। इसमें आगामी वर्ष के लिए शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक पहलों की शृंखला की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है। यह उत्सव नवंबर में दीक्षांत समारोह के साथ समाप्त होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अतिरिक्त डीजीएचएस डॉ. एलजी कृष्णा शामिल हुई। साथ ही कॉलेज निदेशक डॉ. कविता रानी शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. गीतिका खन्ना, सफदरजंग अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारू बंबा, संस्थापक प्रिंसिपल डॉ. जगदीश प्रसाद आदि ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ब्यूरो