arvind kejriwal and manish sisodia
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सिग्नेचर ब्रिज प्रोजेक्ट के संशोधित बजट को मंजूरी दे दी है। फिलहाल प्रोजेक्ट का 96 फीसदी हिस्सा पूरा हो गया है। बजट मंजूर होने के बाद बचा 4 फीसदी काम भी तेजी होगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का दावा है कि अब प्रोजेक्ट में कोई अड़चन नहीं है।
31 अक्तूबर तक सिग्नेचर ब्रिज आम लोगों की आवाजाही आसान करेगा। इससे पहले बीते 6 जुलाई को दिल्ली सरकार की व्यय वित्त कमेटी (ईएफसी) ने संशोधित अनुमानों को पास मंजूर कर लिया था। पीडब्ल्यूडी ने इसके बजट में आखिरी बार संशोधन किया है। प्रोजेक्ट की कुल लागत 1518.37 करोड़ रुपये हो गई है। पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव में कहा था कि प्रोजेक्ट तयशुदा समय में पूरा होगा। भविष्य में इसके लिए अतिरिक्त बजट की जरूरत नहीं होगी।
2003 में बनाई गई थी योजना
अक्तूबर 2003 में दिल्ली सरकार ने यमुना नदी पर सिग्नेचर ब्रिज तैयार करने की योजना बनाई थी। दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास कारपोरेशन (डीटीटीडीसी) को प्रोजेक्ट तैयार करना था। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि कैबिनेट से संशोधित बजट को मंजूर किये जाने के बाद सारी अड़चनें अब खत्म हो गई हैं। उम्मीद है कि 31 अक्तूबर से वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इससे उत्तर पूर्वी जिले के लोगों की बाकी दिल्ली के साथ कनेक्टिविटी सामान्य होगा। फिलहाल पीक आवर्स में यहां लोगों को घंटो का वक्त जाया होता है।