फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: डेथ स्पॉट की छवि से बाहर आएगा सिग्नेचर ब्रिज, देखरेख की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी ने अपने हाथों में ली

Thu, 29 Jan 2026 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिग्नेचर ब्रिज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी में यमुना नदी पर बना सिग्नेचर ब्रिज लंबे समय से आत्महत्या की घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है। अब इस डेथ स्पॉट की छवि बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ब्रिज का रखरखाव लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अपने हाथ में ले लिया है। इसके साथ ही पुल पर सुरक्षा के लिहाज से गार्डों की तैनाती भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा कि आने वाले दिनों में आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस और स्थायी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल, वर्ष 2019 से अब तक सिग्नेचर ब्रिज से यमुना में कूदकर 26 लोग आत्महत्या कर चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं के पीछे सबसे बड़ी वजह पुल के दोनों ओर सुरक्षा जाल का न होना माना जाता रहा है। लोग आसानी से पुल के बीचों-बीच से यमुना में छलांग लगा देते थे। दिल्ली पुलिस भी बीते कई वर्षों से यहां सुरक्षा जाल लगाने और निगरानी बढ़ाने की सिफारिश करती रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें