फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नेचर ब्रिज का संशोधित बजट मंजूर, डीटीयू के फेज-दो को भी हरी झंडी

Sat, 07 Jul 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली सरकार का बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज तैयार होने की राह आसान हो गई है। दिल्ली सरकार की व्यय वित्त कमेटी (ईएफसी) ने प्रोजेक्ट के संशोधित बजट को मंजूरी दे दी है। डीटीयू के फेज दो के लिए 292 करोड़ रुपये को हरी झंडी दिखाई गई है। इसके अलावा, बुराड़ी में नया अस्पताल बनवाने के लिए 265 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि ईएफसी की शुक्रवार को हुई बैठक में कई प्रोजेक्ट के वित्तीय आवंटन पर चर्चा हुई। सिग्नेचर ब्रिज प्रोजेक्ट के बजट को संशोधित करने का पीडब्ल्यूडी का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया है।

नए अनुमान के अनुसार, प्रोजेक्ट पर 1518 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें से 1380 करोड़ रुपये दिल्ली सरकार पहले ही जारी कर चुकी है। ईएफसी ने दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के फेज दो के निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।
विज्ञापन


करीब 292 करोड़ रुपये की लागत के प्रोजेक्ट में 10 मंजिला दो एकेडमिक ब्लॉक व 13 मंजिला तीन हॉस्टल ब्लॉक बनेगा। फेज-दो पूरा होने के बाद इसमें 3800 छात्र पढे़ंगे। वहीं, 990 छात्रों की रहने की व्यवस्था भी होगी। इस प्रोजेक्ट को 19 महीने में पूरा किया जाना है। इसके अलावा, दिल्ली सरकार ने बुराड़ी में अस्पताल बनाने के लिए प्रशासनिक व वित्तीय मंजूरी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें