फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉरेंस गैंग का बदमाश बॉबी कबूतर गिरफ्तार: सिद्धू मूसेवाला के घर की रेकी की, नदीम ब्रदर्स की हत्या का भी आरोप

Wed, 18 Feb 2026 12:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक मोस्ट वांटेड अपराधी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कुख्यात बदमाश बॉबी कबूतर को गिरफ्तार किया है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के बड़े गैंगस्टर के रूप में पहचाने जाने वाले बॉबी कबूतर का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और संगठित अपराधों सहित कई गंभीर आरोप हैं।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी करने वाले कुख्यात बदमाश 'बॉबी कबूतर' को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे इस इनामी बदमाश के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं। बॉबी कबूतर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या के कई मामलों में वांछित था, जिसमें मकोका और एनआईए के मामले भी शामिल हैं।

विज्ञापन

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के बड़े गैंगस्टर के रूप में पहचाने जाने वाले बॉबी कबूतर का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और संगठित अपराधों सहित कई गंभीर आरोप हैं। हाल ही में नदीम ब्रदर्स की हत्या के मामले में इसी बदमाश द्वारा सबसे ज्यादा गोलियां चलाने की बात सामने आई थी। स्पेशल सेल ने दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से इसकी गिरफ्तारी कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

जांच में पता चला है कि बॉबी कबूतर पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या से कुछ समय पहले वहां मौजूद था। उसने अपने साथी बदमाश शाहरुख के साथ मिलकर गायक की हत्या से पहले इलाके में रेकी की थी। इसी दौरान वह पुलिस की पकड़ से बचकर फरार हो गया था और तभी से वह कानून की नजरों से बचता फिर रहा था। उसकी गिरफ्तारी से सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े कई और अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्पेशल सेल की ने गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर जाल बिछाया और बॉबी कबूतर को धर दबोचा। उसकी गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है, जिससे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अन्य सदस्यों और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें