फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Triple Murder: पकड़ा गया मां-पिता-भाई का कत्ल करने वाला सिद्धार्थ, मेट्रो स्टेशन पर कर रहा था खुदकुशी

Thu, 21 Aug 2025 10:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जब उसे खुदकुशी करने के कारण पूछा तो उसने बताया कि उसने अपने मां-बाप और भाई की हत्या की है। इसके बाद उसे मैदान गढ़ी थाने ले जाया गया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Delhi Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली जिले के मैदानगढ़ी में अपने पिता प्रेम सिंह (48), मां रजनी (45) और भाई ऋतिक (24) की बेरहमी से हत्या के आरोपी सिद्धार्थ को (22) पुलिस ने गुरुवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद से उसके गायब होने पर पुलिस ही उसे हत्यारोपी मान रही थी। हत्यारोपी बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसके नाबालिग दोस्त (16) को बुधवार रात ही पकड़ लिया था। आरोपी सिद्धार्थ एम्स मेट्रो स्टेशन से नीचे कूदकर खुदकुशी करने का प्रयास कर रहा था, तभी वहां तैनात गार्डों ने उसे पकड़ा।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि गार्डों ने खुदकुशी की वजह पूछी तो उसने बताया कि माता-पिता और भाई की हत्या के बाद वह जीना नहीं चाहता है। गार्डों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे दबोचा। पुलिस ने बताया कि सिद्धार्थ को पैसे की जरूरत थी। पैसे चुराने के लिए उसने तीनों हत्याएं की। 

आरोपी का 12 वर्षों से एम्स में अवसाद का इलाज चल रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मौके से तीन चाकू मिले हैं। उसने अलग-अलग चाकू से हत्या की है। साथ ही उसने ईंट से पिता व माता के सिर पर ताबड़तोड़ वार दिए थे। इससे माता-पिता के सिर बुरी तरह फट गए थे। हालांकि उसने भाई के सिर पर ईंट से वार नहीं किए हैं। पुलिस को मौके से ईंट भी मिली है। उसने तीनों की गर्दन को इतनी बेरहमी से काटा है कि गर्दन में दो-तीन इंच का गैप हो गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी सिद्धार्थ को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

फैक्टरी में काम करते थे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रेम सिंह खानपुर में स्थित एक छोटी फैक्टरी में काम करते थे। परिवार मध्यमवर्गीय था। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार कम ही बात करता था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शुरुआती जांच में ये बात सामने आई कि आरोपी ने कई बार अपने दोस्तों को बोला था कि वह माता-पिता को पसंद नहीं करता है और जल्दी यहां से चला जाएगा। हालांकि किसी को ये पता नहीं था कि वह इतनी भयानक वारदात को अंजाम दे देगा। पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी युवक बहुत ही गुस्से वाला था। आए दिन झगड़े की आवाजें आती रहती थीं।

मोहल्ले के एक युवक ने बुलाई थी पुलिस
स्थानीय लोगों के अनुसार ने बताया कि पीड़ित घर के सामने से मोहल्ले का एक युवक गुजर रहा था। घर का दरवाजा खुला था। बाहर से घर में पड़े खून से लथपथ शव दिखाई दे रहे थे। इस युवक ने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन

घर से मिले इलाज के दस्तावेज
पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि घर की तलाशी में सिद्धार्थ के इलाज के दस्तावेज और दवाइयां बरामद हुईं। इन दस्तावेजों से पता चला है कि पिछले 12 वर्षों से वह मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों से इलाज करवा रहा था। वह हमेशा आक्रामक रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें