फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में श्याम लाल कॉलेज और जेडीएम की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली।
12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने पुरुष वर्ग में अपना दबदबा कायम रखते हुए किरोड़ी मल कॉलेज को 5-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। मुकाबले में नंदकिशोर ने दो गोल किए, जबकि श्लोक, पंकज और हर्ष ने एक-एक गोल दागा। शानदार प्रदर्शन के लिए नंदकिशोर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। महिला वर्ग में जानकी देवी महाविद्यालय (जेडीएम) ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को 1-0 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से कोमल ने निर्णायक गोल किया, जबकि अंजलि को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन

अन्य मुकाबलों में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने हंसराज कॉलेज को 4-2 से मात दी। विजेता टीम के लिए समकित, मनसमर, इंदरपाल और आयुष ने एक-एक गोल किया। हंसराज कॉलेज की ओर से सागर यादव और गुरशीष ने गोल दागे। शानदार खेल के लिए समकित को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं, श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) ने किरोड़ी मल कॉलेज को 3-1 से हराया। इस मुकाबले में राघव ने दो और हर्ष ने एक गोल किया। केएमसी की ओर से एकमात्र गोल सागर ने किया। रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। इस दौरान जानकी देवी महाविद्यालय (जेडीएम) की अंजलि को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें