फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जापानी पार्क में शुरू होगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-11 स्थित जापानी पार्क में श्री खाटू श्याम सेवा समिति की ओर से एक से नौ सितंबर तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा, धार्मिक अनुष्ठान, संकीर्तन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति के मुख्य संयोजक आशु बंसल ने बताया कि 1 से 7 सितंबर तक रोजाना शाम 5:15 बजे से पूज्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी श्रीमद्भागवत कथा करेंगे। महोत्सव की शुरुआत सेक्टर-11 स्थित बालाजी मंदिर से कलश यात्रा के साथ होगी। चार सितंबर को श्रीकृष्ण नंदोत्सव, 8 सितंबर को श्री श्याम कीर्तन महोत्सव और 9 सितंबर को श्रीकृष्ण छठी उत्सव होगा। इस दौरान समिति के प्रधान विकास गर्ग, मुख्य संयोजक आशु बंसल, महामंत्री विजेंद्र अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता समेत पदाधिकारी और स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें