फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पौधे के विकास का रिकॉर्ड रखेंगे एमसीडी स्कूलों के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने की पहल, विभाग ने शुरू किया अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे पौधा लगाने के साथ ही उसके विकास का रिकॉर्ड भी रखेंगे।एमसीडी के शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना पैदा करने के लिए मंगलवार को पौधरोपण अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत विद्यार्थियों को एक-एक पौधा दिया गया है, जिसे वे रोपने के साथ उसकी देखभाल भी करेंगे।
शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने अशोक विहार फेज-1 स्थित सी-ब्लॉक और ई-ब्लॉक के निगम विद्यालयों से अभियान का शुभारंभ किया। उद्यान विभाग की ओर से चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए गए। इसके साथ ही उन्हें एक वर्कशीट भी दी गई, जिसमें उनसे पौधे की प्रारंभिक ऊंचाई, पत्तों की संख्या, साप्ताहिक वृद्धि और देखभाल से जुड़ी जानकारी दर्ज करने को कहा गया है। विद्यार्थी हर हफ्ते अपनी प्रगति रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसकी समीक्षा संबंधित कक्षा अध्यापक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश वर्मा ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान और दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने के संकल्प को आगे बढ़ाने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि जब बच्चे स्वयं पौधों की देखभाल करेंगे तो उनमें प्रकृति और पर्यावरण के प्रति आत्मीयता का भाव भी जगेगा। जब ये पौधे बड़े हो जाएंगे तो इन्हें उपयुक्त स्थानों पर रोपित कर दिया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें