फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Murder Case: आफताब के वकील ने कहा- आरोपी ने कोर्ट में कभी नहीं स्वीकारा कि उसने श्रद्धा का कत्ल किया

Tue, 22 Nov 2022 07:43 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आफताब के वकील के इस बयान और पुलिस के उन दावों में विरोधाभास दिख रहा है कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने और उसके शव के टुकड़ों को दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर फेंकने का जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी आफताब के वकील ने किया दावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के वकील ने मंगलवार को कहा कि आरोपी ने कोर्ट में कभी नहीं स्वीकार किया कि उसने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या की है।

विज्ञापन


पूनावाला के वकील अबिनाश कुमार ने कहा, ''मैंने आज पूनावाला से पांच-सात मिनट बात की। मैंने जब उससे सुबह बात की तो वह शांत और विश्वास से भरा लगा। उसने कोई आक्रामकता नहीं दिखाई।''

वकील ने कहा कि उन्होंने आफताब से जब पूछा कि क्या वह इस मामले में कोर्ट की कानूनी प्रक्रियाओं का पालन कर सकेगा और क्या वह बचाव पक्ष के वकील से संतुष्ट है तो उसने सकारात्मक जवाब दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया, ''उसने कोर्ट में कभी स्वीकार नहीं किया कि उसने श्रद्धा की हत्या की है।''

आफताब के वकील के इस बयान और पुलिस के उन दावों में विरोधाभास दिख रहा है कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने और उसके शव के टुकड़ों को दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर फेंकने का जुर्म कबूल कर लिया है।

उन्होंने कहा कि पूनावाला का परिवार बाहर आने से डर रहा है और इस मामले के कुछ शांत होने का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ''जो हुआ है उसके बाद वे डरे हुए हैं और फिलहाल मीडिया से दूर रहना चाहते हैं। यहां तक कि मैं भी अभी तक उनसे मिल नहीं पाया हूं। मैं पूनावाला के परिवार से संपर्क बनाने के लिए भी कोर्ट में याचिका दायर करने वाला हूं।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें