फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वृद्धि पर चार नामी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

Sat, 27 Apr 2019 06:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

नियम विरुद्ध फीस वृद्धि करने वाले स्कूलों पर प्रशासन ने सख्ती जारी की है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और जिला फीस नियतन कमेटी की ओर से जिले के चार और नामी स्कूलों को फीस वृद्धि करने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। स्कूलों से 15 दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। 

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पीके उपाध्याय ने बताया कि लोटस वैली नोएडा, रॉकवुड स्कूल नोएडा, रॉयन इंटरनेशनल ग्रेनो वेस्ट और एसेंट पब्लिक स्कूल के खिलाफ अभिभावकों ने अधिक फीस लेने की शिकायत दी थी। निस्तारण न होने पर अभिभावकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला फीस नियतन कमेटी का दरवाजा खटखटाया है। हाल ही में जिला फीस नियतन कमेटी की बैठक में कुछ स्कूलों के खिलाफ सुनवाई हुई थी।

इसमें से एक स्कूल पर पांच लाख और दूसरे पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद से बृहस्पतिवार तक जिले के तीन स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों ने डीआईओएस को शिकायत दी। लोटस वैली नोएडा, रॉकवुड स्कूल नोएडा, रॉयन इंटरनेशनल ग्रेनो वेस्ट और एसेंट पब्लिक स्कूल की शिकायत शुक्रवार को अभिभावकों ने डीआईओएस/जिला फीस नियतन कमेटी के सचिव कार्यालय में दी। इन मामलों की सुनवाई डीएम और जिला फीस नियतन कमेटी के अध्यक्ष बीएन सिंह अगली बैठक में करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें