फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पैसे के लेनदेन में मारी थी गोली, छेनू गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीलमपुर में बिरयानी की दुकान में कारोबारी को गोली मारने का मामला
विज्ञापन

-सीलमपुरी थाना पुलिस ने जींस कारोबारी तारिक हसन हत्याकांड में आरोपी अबीर उर्फ साबिर उर्फ पोपा को दबोचा, इसके खिलाफ मकोका समेत 26 मामले दर्ज
-आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद, पोपा से पूछताछ कर रही पुलिस, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी पड़ताल कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीलमपुर इलाके में जींस कारोबारी तारिक हसन (36) की गोली मारकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में छेनू गैंग के शूटर को गिरफ्तार किया है। पहचान अबीर उर्फ साबिर उर्फ पोपा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि रुपयों की लेनदेन में उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी अबीर के खिलाफ मेकाका, हत्या के प्रयास, लूटपाट समेत कुल 26 मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है। शुरुआत में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए गलती से गोली चलने की बात बताई थी।
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि तारिक परिवार के साथ चांद मोहल्ला, गोकुलपुरी में रहता था। इसके परिवार में पिता कैसर हसन, भाई शारिक हसन, पत्नी व दो बच्चे हैं। तारिक का जींस का बड़ा कारोबार है। इनकी करोल बाग इलाके में दुकान है। मंगलवार को इनके दोस्त के पिता मंजूर अहमद की मौत हो गई थी। दोपहर के समय वह अपने दोस्तों के साथ मंजूद अहमद को दफनाने के लिए कब्रिस्तान गए थे। वहां से लौटते समय तारिक दोस्त सद्दाम के साथ के-ब्लॉक सीलमपुर में एक बिरयानी की दुकान पर पहुंचे। खाना खाने के बाद वह दुकान के भीतर ही हाथ धो रहे थे। इस बीच पीछे से उनकी कमर में गोली मार दी गई। दोस्त सद्दाम तारिक को जीटीबी अस्पताल ले गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें