फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: मेट्रो कोच में खुलेंगी दुकानें, रेस्तरां और ढाबा, निवेश के लिए 13 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

Sat, 01 Aug 2020 09:10 AM IST
प्राची प्रियम सुशील पांडेय, नोएडा
विज्ञापन
मेट्रो कोच में खुलेंगी दुकानें, रेस्तरां और ढाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) ने आम लोगों को मेट्रो कोच में दुकानें, ढाबा और रेस्तरां खोलने का मौका दिया है। सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन के सामने इसके लिए मेट्रो कोच रखा जाएगा। 

विज्ञापन


इसमें वाणिज्यिक गतिविधियां चलाने का मौका मिलेगा। इस योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त है। एनएमआरसी के अधिकारियों के अनुसार, पहले से ही ग्रेटर नोएडा मेट्रो डिपो में एक ट्रेन रखी गई है। 

इसके कोच को प्लेटफॉर्म वाले ट्रक से सेक्टर-137 तक पहुंचाया जाएगा। यहां बाहरी परिसर में काफी जगह है। एक तय जगह पर इसे रख दिया जाएगा। इसके बाद जो भी एजेंसी इस टेंडर में चयनित होती है। उसे यहां वाणिज्यिक गतिविधियां चलाने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


इस प्रकार की गतिविधियां शुरू कराने के लिए काफी पहले से योजना थी, लेकिन लॉकडाउन से ऐसा नहीं हो पाया। अगर योजना के मुताबिक काम हुआ तो इसे आगे बढ़ाते हुए सेक्टर-51 और परी चौक मेट्रो स्टेशनों पर भी लगाया जाएगा। 

यहां निवेश करने वाला कोच के अंदर रेस्तरां या ढाबा खोल सकता है। अगर बड़े पैमाने पर काम नहीं करना चाहता है तो कुछ लोगों को जोड़ते हुए इसमें दुकान खुल सकती है। यहां किताबों, हैंडीक्राफ्ट का भी काम किया जा सकता है। 

9 साल के लिए मिलेगा कोच
एनएमआरसी ने जो टेंडर दस्तावेज जारी किया है, उसमें साफ लिखा हुआ है कि यह मौका 9 साल के लिए मिलेगा। इसके बाद जिसे भी यह कोच मिलेगा। उसे 9 साल बाद रिन्यू कराना होगा। उसके बाद ही वह यहां काम कर पाएगा। 
सफर करते हुए खाने का होगा अहसास
आप जैसे ही इस कोचनुमा रेस्तरां में जाएंगे तो आपको वहां रोजाना चलने वाले मेट्रो कोच की तुलना में कोई अंतर नहीं दिखेगा। यहां सीट, पोल, हैंडल आदि होंगे। ऐसा लगेगा कि आप किसी मेट्रो में सफर करते हुए खाना खा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें