फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला लाइवः चितलीकब्र बाजार में दो शिफ्ट में खुल रही हैं दुकानें

Fri, 29 May 2020 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा किशन कुमार, नई दिल्ली

सार

  • पुरानी दिल्ली के इस कंटेनमेंट जोन में सिर्फ राशन की दुकान और मेडिकल स्टोर खोलने की अनुमति
  • सुबह 7 से 10 और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक खुलती हैं दुकानें
  • सामाजिक दूरी का खास पालन नहीं
विज्ञापन
चितलीकब्र बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंटेनमेंट जोन में शामिल पुरानी दिल्ली के चितलीकब्र बाजार में लोगों की जरूरतों को देखते हुए केवल आवश्यक सामान की दुकानें सुबह-शाम केवल सात घंटे के लिए खुल रही हैं। ‘अमर उजाला’ की टीम ने बृहस्पतिवार को कंटेनमेंट जोन के मौजूदा हालात की पड़ताल की। गत महीने कोरोना के कई मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने इस बाजार को सील कर दिया था। लॉकडाउन-4 में थोड़ी बहुत रियायत मिलने के बाद अब यहां आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलने लगी हैं। इसमें मुख्यत: राशन और मेडिकल स्टोर शामिल हैं। अन्य किसी दुकान को खोलने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


इस तरह हैं शिफ्ट
चितलीकब्र बाजार घनी आबादी वाला क्षेत्र है। लॉकडाउन-4 में एहतियातन आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने के लिए समय सारणी निर्धारित की गई है। इसमें सुबह 7 से 10 बजे तक एक पाली में दुकान खुलती हैं और दूसरी पाली में दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक दुकानें खुलती हैं। केवल इसी समय में लोगों को घरों से बाहर आने की इजाजत दी गई है, जिससे यहां कोरोना का संक्रमण ना फैले।

सामाजिक दूरी का पालन करना चुनौती
घनी आबादी होने के कारण यहां सामाजिक दूरी बनाए रखना न सिर्फ लोगों के लिए चुनौती है बल्कि, दुकानदारों के लिए भी किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं है। क्योंकि, सुबह-शाम दुकानों पर भीड़ अधिक लग जाती है। यही कारण है कि कई बार सामाजिक दूरी का पालन पूरी तरह से नहीं हो पाता है। हालांकि, इसको देखते हुए कुछ दुकानदारों ने दुकानों पर अलग से वॉलिंटियर भी रखे हैं, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें