फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के घनी आबादी में बेच रहे थे पटाखे, पुलिस ने किए पटाखे जब्त

Sun, 30 Oct 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
पटाखे
विज्ञापन
दीपावली पर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से घनी आबादी में पटाखे बेचने पर चार दुकानदारों के पटाखे जब्त किए। चार दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होने पर कई अन्य दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए। शनिवार को नगर के मुख्य बाजार, जीटीरोड, रेलवे रोड पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


अभियान के तहत घनी आबादी वाले इलाके बड़ा बाजार में दुकानदार पटाखे बेच रहे थे। पुलिस ने बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री करते हुए बिट्टन, भोपाल, गौरव और मुकेश को पकड़ लिया। चारों दुकानदारों के सभी पटाखे जब्त कर लिए गए।

वहीं अन्य दुकानदारों को बिना लाइसेंस पटाखे न बेचने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार का कहना है कि नगर व क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखा बेचने वालों के खिलाफ  कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें