पलवल। शहर के बाजारों में नियमित रूप से कूड़ा न उठने के कारण दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में कई जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। काफी समय से कूड़ा पड़ा होने के कारण आसपास गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। इससे दुकानदारों के साथ-साथ बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी हो रही है।
दुकानदारों ने बताया कि गंदगी के कारण ग्राहक दुकानों पर आने से भी कतराने लगे हैं, जिसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि बाजार में नियमित रूप से सफाई कराई जाए और जल्द से जल्द जमा कूड़े को उठवाया जाए, ताकि बाजार में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो सके।