फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनीर देने से मना किया तो दुकानदार के बेटे को पिला दिया तेजाब

Fri, 28 Jul 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीड़‌ित योगेश - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिले के संगम विहार इलाके में बड़ी घटना सामने आई है। पनीर देने से मना करने पर आरोपी युवक इतना आग बबूला हो गया कि उसने दुकानदार के 17 वर्षीय बेटे को जबरदस्ती तेजाब(टॉयलेट साफ करने वाला) पिला दिया।
विज्ञापन


किशोर को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ठीक से कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस यह कह कर पल्ला झाड़ रही है कि आपसी लड़ाई में किशोर ने खुद तेजाब पिया है। बृहस्पतिवार शाम तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
 
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार माजिदिया अस्पताल से 25 जुलाई को सूचना मिली थी कि रतिया मार्ग, संगम विहार निवासी योगेश(17) को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एम्स में योगेश वेंटीलेटर पर है

एम्स - फोटो : source
योगेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। एम्स में योगेश वेंटीलेटर पर है और वह बेहोश है। योगेश की मां ममता ने बताया कि उनकी रतिया मार्ग पर दुकान है।

रतिया मार्ग पर ही कुछ दूरी रहने वाले युवक सामान लेने आते थे। ये युवक पैसे नहीं देते थे और सामान लेकर चले जाते थे। दो दिन पहले भी युवक पनीर लेने आया था। पैसे देने की वजह से उसे पनीर देने से मना कर दिया था।

इस पर आकाश गुप्ता उर्फ गोलू नाम का युवक दुकान में घुस गया और झगड़ा करने लगा। इस पर दुकान के मालिक व अन्य लोगों ने गोलू को थप्पड़ मार दिया। इस बार पर युवक बहुत ज्यादा चिढ़ गया था। ममता ने ये भी बताया कि शाम केसमय दोनों परिवारों के बीच बातचीत हो गई थी और मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन

गोलू अपराधिक प्रवृति का युवक है

अगले दिन गोलू अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर पर आया और योगेश को जबरदस्ती तेजाब पिला दिया। योगेश को मजीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित परिवार का ये भी कहना है कि गोलू अपराधिक प्रवृति का युवक है और उसके खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

संगम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों को आरोप है कि पुलिस ने बहुत ही हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार भी नहीं कर रही है। डीसीपी का कहना है कि तेजाब को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें