फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अतिरिक्त छोले मांगने पर विवाद, दुकानदार ने चाकू से किया हमला<bha>;</bha> युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
(नोट - इस खबर में पुलिस का आधिकारिक बयान आना बाकी है)
विज्ञापन



-निहाल विहार में मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, इलाज के दौरान तीसरे दिन युवक की मौत
निजी कार चालक था मृतक, परिवार में पत्नी और दो बेटे

संवाद न्यूज एजेंसी


नई दिल्ली। बच्चों के लिए छोले-कुल्चे लेने निकले 34 वर्षीय संदीप की मामूली विवाद में जान चली गई। निहाल विहार इलाके में छोले ज्यादा देने को लेकर दुकानदार से हुई कहासुनी के बाद उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल संदीप ने मंगलवार को महाराजा अग्रसेन अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मृतक के भाई के मुताबिक, संदीप इंदिरा कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे और निजी कार चालक थे। उनके परिवार में पत्नी और चार व 10 साल के दो बेटे हैं। परिजनों ने बताया कि रविवार शाम बाजार में छोले ज्यादा मांगने को लेकर संदीप की दुकानदार से कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर वह घर लौट आए थे।
आरोप है कि रात में संदीप बच्चों के लिए दोबारा छोले-कुल्चे लेने बाजार पहुंचे। इसी दौरान दुकानदार और उसके साथ मौजूद चार अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया। विवाद के बीच संदीप पर चाकू से हमला कर दिया गया। पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हत्या का मामला दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
संदीप की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है। वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस कार्रवाई पर परिजनों ने उठाए सवाल
परिजनों का आरोप है कि हमले में दुकानदार के साथ चार अन्य लोग भी शामिल थे, लेकिन अब तक केवल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। स्वजन ने मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


कोट

डीसीप विक्रम सिंह ने बताया कि निहाल विहार थाना क्षेत्र में 26 अक्तूबर को चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली थी। घटना में घायल संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी छोले-कुल्चेे विक्रेता चिंटू गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले की आगे की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।








-
हर्ष मिश्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें