नई दिल्ली। दिल्ली स्टेट स्कूल गेम्स के निशानेबाजी मुकाबलों में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने पिस्टल, राइफल और ओपन साइट राइफल (ओएसआर) स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की रैंकिंग जारी की गई।
अंडर-14 पिस्टल बालिका वर्ग में रुथविका सहगल पहले, किंजल रापल दूसरे और अभिव्यक्ति सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में अक्षर अग्रवाल, धीरन मन्न और हार्दिक चौहान क्रमशः पहले तीन स्थान पर रहे। राइफल बालिका वर्ग में आरना, सान्वी गोयल और कियाना लाल ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। ओएसआर बालिका वर्ग में दिव्यांशी सिंह, गीतिका बिस्वास और दक्षयानी चंडेला तथा बालक वर्ग में आहिल आयदिन, वंश कुमार और कुमार पुष्पेंद्र ने स्थान बनाया।
अंडर-17 पिस्टल बालिका वर्ग में पारि प्रथम, चंदर प्रभा द्वितीय और नियामिका राणा तृतीय रहीं। बालक वर्ग में तनिश कुमार प्रथम रहे। अंडर-19 पिस्टल बालिका वर्ग में रोशनी पांडेय प्रथम और सायना चौधरी द्वितीय रहीं। बालक वर्ग में यश भारद्वाज ने पहला स्थान पाया। संवाद