फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपेश हत्याकांड में एसएचओ और एसआई निलंबित, ड्रग्स माफियों के साथ थी मिलीभगत

Sat, 06 Oct 2018 10:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रूपेश बसोया हत्याकांड में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी सुशील कुमार और डिवीजन ऑफिसर एसआई राजेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर ड्रग्स का धंधा करने वालों के साथ मिलीभगत के आरोप लगे थे। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि 30 सितंबर को तैमूर नगर में रूपेश बसोया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों के आरोप था कि पुलिस की मिलीभगत से इलाके में नशे का धंधा पिछले काफी समय से चल रहा था। नशे का धंधा करने वालों ने ही रूपेश को मारा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीनियर पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बीट स्टाफ हवलदार अजय और सिपाही हरिचंद व सुरेंद्र को तुरंत निलंबित कर दिया था।

वहीं, थाना प्रभारी सुशील कुमार और डिवीजन ऑफिसर राजेंद्र को लाइन में भेजकर विजीलेंस जांच के बाद आदेश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-1 ने मामले की छानबीन की। जांच के बाद एसएचओ और डिवीजन ऑफिसर को ड्यूटी में लापरवाही बरतने और उनकी ड्यूटी करने में कई खामियां पाई गई। इसे सख्ती से लेते हुए दोनों को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा पांचों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें