शिवसेना जिला की इकाई युवा सेना ने राहुल सिंह की अध्यक्षता में रविवार को हामिद अंसारी का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप भी लगाया कि हामिद अंसारी ने अपने 10 साल के कार्य काल में खुद मुस्लिमों के लिए कुछ नहीं किया।
राहुल सिंह ने कहा कि हामिद अंसारी ने देश के द्वारा दी गई सभी सहूलियत का फायदा उठाया और अब उनको मुस्लिम याद आये हैं। ये और कुछ नहीं कांग्रेस की राजनीति है।
अंसारी अब शायद कांग्रेस की टिकट के चक्कर में है। इस मौके पर हर्ष मौर्य, गौतम सैनी, संजय ठकराल, रोहतास यादव, सुरेंद्र झांघु, अक्षय, पवन समेत भारी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।